करनाल।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम परिवर्तन करने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर महात्मा गांधी का अपमान करने के आरोप लगाए। कहा कि सरकार गरीबों का रोजगार खत्म करने की साजिश रच रही है। जिला प्रधान अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव जसबीर पानू, ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कहा कि भाजपा जनहित में काम करने की बजाए केवल नाम बदलकर गरीबों के खिलाफ योजनाएं लेकर आ रही है। जिला प्रधान महिला शहरी हरदीप कौर, प्रदेश महासचिव जसबीर पानू, तरुण चौहान, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, जयनारायण भारत, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
।