फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मनोहर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। देश की राजनीति आज जिस दिशा में जा रही है वह केवल चिंताजनक नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ओर से दिया गया बयान कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान नहीं लिखा। ये न केवल असंवेदनशील है, बल्कि देश की आत्मा पर सीधा प्रहार है। इसकी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कड़ी निंदा करते हुए प्रेसवार्ता की। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजेश वैध वाल्मीकि, जिला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पराग गाबा एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि बाबा साहेब ने संविधान नहीं लिखा, वे खुद संविधान की मूल भावना से अनजान हैं।
विज्ञापन

तीनों नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर हमारे संविधान की आत्मा हैं। जो व्यक्ति संविधान निर्माता के योगदान पर सवाल उठाता है, वह न केवल इतिहास से अंजान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नवजोत कश्यप, एससी से जिला अध्यक्ष रोहित जोशी, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रजत लाठर, ललित आहूजा, जसबीर पानू, तेजी मान, बंटी मान, शारदा सिंधु आदि काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें