फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, चलाया हस्ताक्षर अभियान

सार

करनाल में कांग्रेस नेताओं पराग गाबा और रोहित जोशी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सैकड़ों लोगों ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
137.... शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता। स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में एवं जिला अध्यक्ष एससी सेल रोहित जोशी के संयुक्त नेतृत्व में वीरवार शाम 5:00 बजे रघुनाथ मंदिर से नॉवल्टी चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शहरवासियों ने भाग लेकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद की। इस दौरान नारे लगाए गए। इसके साथ-साथ एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसका उद्देश्य जनमानस में यह संदेश पहुंचाना था कि लोकतंत्र में केवल वही गद्दी पर बैठ सकता है जिसे जनता ने सत्यनिष्ठा से चुना हो। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या ने अपने हस्ताक्षर के माध्यम से इस मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन


पराग गाबा ने कहा कि हमने पहले भी इस संदर्भ में पुख्ता सबूतों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक स्पष्ट कार्रवाई नहीं की है। एससी सेल जिलाध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि जनता ने जिसको नकारा है, वह सत्ता पर कब्जा किए हुए है। इस दौरान नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिक, युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी और इस जनआंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें कुलवंत कलेर, सचिन बुढ़नपुर, जोगिंद्र वाल्मीकि, पंकज गाबा, अशोक डाबरा, राजकिरण, दयाप्रकाश, अशोक दुग्गल, गौरव शर्मा, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह महिंद्रू, आनंद चौहान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें