फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज स्थिति यह है कि विश्व के 200 देश अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री से राय मशविरा करते हैं। कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी कि 370 हटने पर खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन प्रधानमंत्री ने मक्खन में से बाल की तरह 370 को निकाल कर फेंक दिया। 20 से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया लेकिन कांग्रेसी सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा लगाते रहे। कांग्रेस का घोषणा-पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने जो काम 65 साल में नहीं किया, उससे अधिक काम मोदी जी ने 10 साल में करके दिखा दिया। गरीबों का अच्छा घर देखकर कांग्रेसी परेशान हो जाते हैं। घर में गैस, बिजली का लट्टू, शौचालय, परिवार के हर सदस्य के लिए पांच लाख का बीमा सुनकर कांग्रेसियों में बौखलाहट है। इस अवसर पर करनाल लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें