फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन उसे खत्म नहीं कर सकी : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी बोले, देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को तैयार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्मल कुटिया पहुंचकर संतों का लिया आशीर्वाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन वह गरीबी खत्म नहीं कर सकी। कांग्रेस से लोगों का विश्वास उठ चुका है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहीं। वह मंगलवार सुबह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए लेकिन दोपहर को अचानक राजस्थान जाना पड़ गया है, जिसके कारण दोपहर बाद के कार्यक्रम रद्द हो गए।
मुख्यमंत्री मंगलवार को सबसे पहले निर्मल कुटिया पहुंचे। यहां माथा टेका और महंत बाबा राम सिंह महाराज व संत सरपंच महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कुंजपुरा रोड स्थित लेडीज इंडस्ट्रियल होम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने लोगों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव व विधान सभा उपचुनाव में अपना एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवारों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। 2014 में देश अर्थव्यवस्था की सूची में 11वें स्थान पर था, जो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसे वह तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने हरियाणा में विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी है, उसमें हरियाणा सरकार ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर प्रदेश में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा में जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, उसका लाभ आने वाली कई पीढि़यों को मिलेगा। सीएम को एससीसीआई भवन में उद्यमियों के साथ बातचीत करनी थी। यहां उद्यमियों की ओर से बड़ी तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के कारण तैयारियां धरी रह गईं। मौके पर भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र राणा, संजय बठला, जगमोहन आनंद, राजिंद्र राजपाल, सुरेंद्र गाबा, जुगल बठला, विनीत भाटिया, कमल मुंजाल, पंकज भारती, सुनील गोयल, डॉ. अशोक कुमार, बिशन सिंह शेखावत, रमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें