फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी : कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी है लेकिन राम हमार आराध्य हैं। किसी भी काम की शुरुआत उन्हीं के नाम से होती है और भारत में तो लोग किसी से बात करने की शुरुआत भी राम-राम से करते हैं। राम के नाम से कांग्रेस को शुरु से ही एलर्जी रही है। पहले राम सेतू के नाम पर विवाद करते थे, फिर अन्य मामलों में भी किया। वे वीरवार को सीएसएसआरआई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनरेगा के नाम बदले जाने पर कांग्रेस की आपत्ति के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जब कोई आदमी मर जाता है तो उसकी अंतिम यात्रा में भी राम नाम बोला जाता है या कोई सोनिया गांधी बोलता है। राम का नाम ही सत्य है और उनके नाम से कोई योजना चलती है तो यह देश का सौभाग्य है। गैंगस्टरों के डिपोर्ट होने और कार्रवाई के बावजूद वारदाते न रूकने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि जब तक वारदाते होती रहेंगी तो कार्रवाई होती रहेगी और यह सरकार का काम है और सरकार अपना काम कर रही है। सरकार विदेशों से गैंगस्टरों को पकड़ रही है और जेलों में डाल रही है। यह काम लगातार जारी है और सिस्टम को दुरुस्त करने में लगे हुए है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें