डॉ. दलीप गोसाईं को डेयरी टाइटन अवार्ड 2026 से सम्मानित करते तमिलनाडु सरकार के दुग्ध एवं डेयरी
करनाल। आईसीएआर, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र एवं डेयरी प्रशिक्षण केंद्र के प्रमुख रहे डॉ. दलिप गोसाईं को ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा डेयरी टाइटन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डेयरी उद्योग में आजीवन योगदान की श्रेणी में प्रदान किया गया। बता दें कि डेयरी टाइटन अवार्ड एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है जो वैश्विक डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार तथा परिवर्तनकारी योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें डेयरी उत्पादन, प्रसंस्करण, स्थिरता, तकनीक अपनाने तथा किसान-केंद्रित विकास में उल्लेखनीय योगदान को मान्यता दी जाती है। उन्हें ये पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित तमिलनाडु सरकार के दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री थिरु टी. मनो थंगराज द्वारा इंटरनेशनल डेयरी प्रोसेसिंग कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान दिया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों एवं भारतीय डेयरी उद्योग के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो