फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मीठी गोलियों से जटिल बीमारियों पर असरदार जीत का भरोसा

विज्ञापन
डॉ. सतपाल।
विज्ञापन
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। मीठी गोलियों से जटिल बीमारियों पर असरदार इलाज अब जिले में होम्योपैथी को लेकर नया भरोसा बन रहा है। हर माह जिले में दो हजार से अधिक मरीज इस चिकित्सा पद्धति का लाभ ले रहे हैं। खास बात यह है कि जिन बीमारियों में लंबे समय तक एलोपैथी से भी संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पाते, उनमें होम्योपैथी धीरे-धीरे लेकिन स्थायी राहत देने में कारगर साबित हो रही है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल के अनुसार, होम्योपैथी व्यक्ति के पूरे शरीर और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर इलाज करती है इसलिए यह केवल बीमारी नहीं बल्कि मरीज को ठीक करने की प्रक्रिया है। डॉ. सतपाल ने बताया कि होम्योपैथी अब केवल सामान्य सर्दी-जुकाम तक सीमित नहीं रही, बल्कि जटिल और क्रॉनिक बीमारियों में भी प्रभाव दिखा रही है। त्वचा रोग जैसे सोरायसिस, एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन और एलर्जी में होम्योपैथी से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा किडनी स्टोन, बार-बार बनने वाली पथरी, यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्याओं में भी मरीजों को बिना सर्जरी राहत मिल रही है। हार्मोन से जुड़ी समस्याएं जैसे थायराइड डिसऑर्डर, पीसीओडी, अनियमित मासिक धर्म और बांझपन के मामलों में भी यह चिकित्सा पद्धति उपयोगी साबित हो रही है।

-

पुरानी बीमारियों में बन रही उम्मीद

आजकल की जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियां जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, अस्थमा और गठिया (आर्थराइटिस) में भी होम्योपैथी सहायक उपचार के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। होम्योपैथी विभाग के सीनियर फार्मसिस्ट नरेश ने बताया कि कई मरीज ऐसे आते हैं जो वर्षों से दवा ले रहे होते हैं लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते। होम्योपैथी उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर अंदर से सुधार करती है। होम्योपैथी का असर केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। तनाव, चिंता, अनिद्रा, डिप्रेशन जैसी समस्याओं में भी यह पद्धति मरीज को संतुलन में लाने का काम करती है। डॉ सतपाल के अनुसार, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक रोग तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में होम्योपैथी सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बनकर सामने आ रही है।

-

बिना साइड इफेक्ट के सुरक्षित इलाज

सीनियर फार्मसिस्ट नरेश बताते हैं कि होम्योपैथिक दवाएं प्राकृतिक तत्वों से तैयार होती हैं इसलिए इनके साइड इफेक्ट बहुत कम होते हैं। यही वजह है कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी इसे सुरक्षित रूप से अपना सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह दवाएं शरीर के साथ तालमेल बनाकर काम करती हैं जिससे लंबे समय तक कोई नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन


-

दिवस मनाने का मकसद

हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व होम्योपैथी दिवस इस चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और समग्र चिकित्सा के प्रति जागरूक करना है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें