फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
- विस अध्यक्ष ने किया शिलान्यास, बोले- हर पात्र को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



घरौंडा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार की योजना का हर पात्र को पूरा लाभ मिलेगा, अगर पात्र को कोई व्यक्ति लाभ देने में लापरवाही करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। वे शनिवार को बरसत, प्रेम नगर, गढ़ी खजूर, मलिकपुर, बस्सी, लालपुरा और सदरपुर गांव में विधानसभा चुनाव में उनको समर्थन देने का आभार जताने पहुंचे थे। यहां से उन्होंने बरसत गांव के आसपास लगभग छह करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।

गांवों में पहुंचने पर अध्यक्ष का ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के कार्य सही समय पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की जनता उनकी आत्मा और परिवार है। आज मुझे सरकार में सम्मान मिला है, यह केवल लोगों के प्यार व आशीर्वाद व की देन है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन, 36 बिरादरी व सर्व समाज की सरकार है। सरकार सेवा भाव से काम करती है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल बड़ी कठिनाई से कटे थे, क्योंकि कोरोना कार्यकाल के साथ कुछ आंदोलनों की वजह से विकास कार्यों में रुकावट आ गई थी लेकिन इन पांचों सालों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य बड़ी तेजी से करवाए जाएंगे। उन्होंने सरपंचों व जनता से भी आह्वान किया कि वे हर काम लिखकर दें, उनके सभी कार्य होंगे, लेकिन कार्य होने में समय जरूर लग सकता है, संयम रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बहुत बदलाव हो रहे हैं। जिसमें बिना खर्ची बिना पर्ची के पढ़ने वाले युवाओं को नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी खजूर की लड़कियों ने ई-लाईब्रेरी बनने पर हरविंद्र कल्याण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से गांव में ई-लाईब्रेरी खुल गई है जिस कारण अब यहां की लड़कियों को पढ़ाई के लिए गांव से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, बल्कि वे गांव की ई-लाईब्रेरी में ही पढ़ाई करके सरकारी नौकरियों की तैयारी कर सकेंगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें