फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पर्यावरण संरक्षण समिति की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को चीफ पैट्रन कंवल भसीन की अध्यक्षता में मानव सेवा संघ में हुई। समिति प्रधान ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। प्रदेश के एनसीआर में आने वाले 14 जिलों में करनाल भी एनसीआर में आता है और यहां पर भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया है। पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से करनाल में प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारणों का जायजा लेकर बताया कि सड़कों के डिवाइडरों पर लगे हुए पेड़-पौधे पानी के अभाव में सूख गए हैं।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइनों का चोक होना प्रदूषण फैला रहा है। शहर में डीजल वाहनों एवं धुआं छोड़ते वाहनों का चलना, औद्योगिक संस्थानों से निकलती गंदगी और सर्दी में डीजल जनरेटरों का ज्यादा चलना मुख्य कारण पाए गए हैं। प्रशासन और नगर निगम द्वारा इन कारणों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
पर्यावरण संरक्षण समिति पदाधिकारियों ने एचएसवीपी और नगर निगम अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि डिवाइडरों पर खड़े सूखे पेड़ पौधों की जगह हरे-भरे पेड़ पौधे लगाए जाएं। शहर में चोकिंग सीवर लाइनों को संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाए। शहर में चलने वाले डीजल वाहनों और धुआं छोड़ते जेनरेटरों का चलना बंद करवाया जाए। तभी करनाल में बढ़ते प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। बैठक में समिति पैट्रन कंवल भसीन, पैट्रन ओपी सचदेवा, वरिष्ठ उपप्रधान राम रतन अत्री, प्रधान एसडी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष एसके चावला, महासचिव केएल नारंग, अर्जुन देव वर्मा, एडवोकेट सुरेश खन्ना, डॉ. राजेश आनन्द, नरेन्द्र मोहन सिंह, एचडी कथूरिया, हरिताभ भारती, सोमपाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें