फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट ने किया सीएम आवास कूच

विज्ञापन
सीएम निवास का धेराव करने जाते कंप्यूटर लैंब अस्टिेंट को रोकते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट और कंप्यूटर शिक्षक मंगलवार को प्रेम नगर स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। आवास से कुछ दूर पहले ही पुलिस ने थ्री लेयर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पहली लेयर के कुछ बैरिकेड भी पलट दिए। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। दो घंटे की खींचतान के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सीएम से मुलाकात का समय दिलाने के लिखित आश्वासन पर वे लौटे।
लघु सचिवालय के सामने चल रहे धरने पर सुबह ही लैब अटेंडेंट और शिक्षक एकत्रित होने शुरू हो गए। यहां भी एक सड़क पर धरना दिया। राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत और रामरूप शर्मा के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे वे जुलूस के रूप में सीएम आवास की ओर बढ़े। नारेबाजी करते हुए करीब दो बजे प्रेमनगर पहुंचे। जहां चार बजे तक वे सड़क पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि एडीसी के हवाले से ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोडवेज जीएम ने लिखित आश्वासन दिया है कि वे दो दिनों में मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेकर देंगे। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से लघु सचिवालय के सामने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट धरने पर बैठे हैं। 27 जुलाई को कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री के एपीएससीएम अमित अग्रवाल के साथ बैठक हुई थी, उन्होंने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए कहा था कि अगले 10 दिनों में मुख्यमंत्री से आधिकारिक बैठक करवाई जाएगी, लेकिन अभी तक सरकार ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक नहीं हटेेंगे पीछे
उपप्रधान अजैब रानू, सुनील राणा, राजीव सैनी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुषमा मलिक ने कहा कि यदि सरकार ने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट और कंप्यूटर टीचर के साथ विश्वासघात किया तो एक बार फिर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर कृष्ण निर्माण, नरेश बालू, अनीश जाखड़, कृष्ण कौशिक, राजेश पाढ़ा, सुरेश माजरा, योगराज, विनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, साहिल असंध, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र, मुकेश तेवतिया, दीपक और सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें