फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भिक्षु शिवानंद के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा की ओर से थाना इंद्री में भिक्षु शिवानंद महाराज के खिलाफ शिकायत दी गई। उन पर भाईचारा खराब करने एवं भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार मंगलवार को साथियों के साथ थाना इंद्री पहुंचे और शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जून को इंद्री में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भिक्षु शिवानंद महाराज ने भड़काऊ भाषण दिया। जिससे समाज में भाईचारा खराब होगा। भिक्षु शिवानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी की, जो देश का अपमान है। मौके पर एडवोकेट कर्ण मंढान, प्रशांत अरोड़ा, राजेश मेहला, लखविंद्र गोस्वामी, साबिर अली, प्रवीण, जावेद खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें