फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों की परेशानी होगी दूर, बन रहा कंक्रीट प्लेटफार्म

Wed, 05 Jul 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में कम जगह होने की वजह से किसानों को होती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। क्षेत्र के किसानों को गेहूं एवं जीरी की फसल के सीजन पर अनाज मंडी में होने वाली परेशानी से जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए हरियाणा स्टेट कृषि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से घीड़-शेरगढ़ अंतरराज्यीय मार्ग पर कंक्रीट का प्लेटफार्म बनाया जा रहा है।
क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान धान व गेंहू की फसल बेचने के लिए घीड़ अनाज मंडी में आते हैं। अनाज मंडी में संकुचित क्षेत्र होने के कारण किसान परेशान होते है। इस समस्या को देखते हुए हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड ने समाधान के प्रयास किया। इसमें ग्राम पंचायत ने भी समुचित सहयोग किया। ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए 70 कनाल पंचायती भूमि 33 साल की लीज पर मार्केटिंग बोर्ड को दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड ने लीज पर ली गई पंचायती भूमि पर सीमेंटेड प्लेटफार्म यानी पक्की फड़ बनाने का टेंडर जारी कर दिया। टेंडर अलॉट होने पर ठेकेदार न पक्का प्लेटफार्म बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दो-तीन माह बाद आ रहे जीरी के सीजन तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही प्लेटफार्म किसानों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में कुंजपुरा मार्केट कमेटी सचिव सविता चौधरी का कहना है कि किसानों की समुचित सुख सुविधा के लिए हरियाणा उत्तरप्रदेश राज्य मार्ग पर गांव शेरगढ़ टापू के निकट सीसी प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अनाज मंडी यहां शिफ्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें