राजौंद। जींद रोड पर सड़क के बीच कई महीनों से बने गहरे गड्ढे को प्रशासन की ओर से दुरुस्त करवाए जाने से राहगीरों ने राहत की सांस ली है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता था और कई राहगीर चोटिल भी हो चुके थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 7 की पार्षद कर्मवती को अवगत कराया गया था। पार्षद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क के बीच बने गड्ढे को ठीक करवाने के लिए कहा। इसके बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढे को ठीक करवाकर वहां ब्रेकर का निर्माण करवाया गया। स्थानीय निवासी इंद्रजीत दल सिंह, अजय राणा, समाजसेवी राजकुमार चौहान, कर्मपाल, सुमित चहल, रामफल आदि ने आभार व्यक्त किया।