फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आनंद विहार में हंगामा, पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के आनंद विहार इलाके में किराए के मकान पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे हंगामा हो गया। पड़ोसियों ने संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में कोई युवक नहीं मिला। वहां मौजूद महिला, उसकी बेटी और बेटी की सहेली को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार एक-दो दिन पहले ही मकान में किराए पर रहने आया था। इसके बाद से घर में अनजान युवक-युवतियों का आना-जाना लगा हुआ था। मौके पर पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बहन पिछले दिन शाम से लापता थी और उसे इसी मकान में रखा गया है। युवक ने घर के लोगों पर अंदर नहीं जाने देने और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
सदर थाने के जांच अधिकारी जगमोहन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मकान में एक महिला, उसकी बेटी और बेटी की सहेली मौजूद थी। सहेली के घर से बिना बताए आने की बात सामने आई है। मामला महिलाओं से जुड़ा होने के कारण दुर्गा शक्ति की टीम को बुलाया गया। पुलिस सभी के बयान दर्ज कर रही है। तलाशी में किसी गलत गतिविधि से जुड़े ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें