फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्थानीय केबल नेटवर्क पर निगरानी के लिए समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क की अब निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर गठित समिति गठित की गई है। मंगलवार को लघु सचिवालय में एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में समिति की बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क पर जो स्थानीय सामग्री दिखाई जा रही है, उससे संबंधित शिकायत का समिति निस्तारण करेगी। उपायुक्त कार्यालय में इस संबंध में शिकायत की जा सकती है।
एडीसी ने समिति के सदस्यों से प्रसारित होने वाली सामग्री पर निगरानी रखने का आह्वान किया। बैठक में डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, असंध नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार, राजकीय कन्या महाविद्यालय करनाल के प्रो. डॉ. बलबीर सिंह, भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के प्रधान सुभाष बुंबक, नगर निगम से जेई मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें