फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निर्माण सामग्री के रेट तय करने को कमेटी गठित

विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते डीसी डा. डा. आनंद शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
करनाल। सरकारी भवन निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के रेट निर्धारित करने के लिए उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करेगी और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम करेगी। मंगलवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमेटी जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करें। कमेटी में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, घरौंडा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उपायुक्त ने बैठक के दौरान घरौंडा ब्लॉक के गांव हसनपुर में निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट की भी समीक्षा की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें