फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएचडी सिटी की चहारदीवारी तोड़ कॉलोनाइजरों ने लगा लिए दस गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीएचडी सिटी की चहारदीवारी को तोड़कर आसपास के कॉलोनाइजर अवैध रूप से गेट खोल रहे हैं। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि अवैध कॉलोनियों के लोगों को जीटी रोड के लिए सीधा रास्ता सीएचडी सिटी के अंदर से देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे अवैध कॉलोनियों के तो रेट बढ़ जाएंगे लेकिन सीएचडी सिटी के लोग परेशान हो जाएंगे। सीएचडी सिटी आरडब्लयूए पदाधिकारी शुक्रवार को जिला योजनाकार गुंजन वर्मा से मिले। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सीएचडी में घर खरीदने की मुख्य वजह इसके चहारदीवारी के अंदर सुरक्षा का अहसास है। चहादीवारी होने से कोई भी बाहरी आदमी सिटी के अंदर नहीं आ पाएगा लेकिन अब कॉलोनाइजर जबरन दीवारों को तोड़ कर गेट खोलने में लगे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि इसकी शिकायत वे डीटीपी से लेकर डीसी और निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तक को दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दी थी शिकायत
सीएचडी सिटी के लोगों ने बताया कि वे 2 सितंबर को भी डीटीपी को शिकायत दे चुके हैं। अब वे दोबारा शिकायत देने पहुंचे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान एसपी शर्मा, उप प्रधान आरएम राय, जनरल सेक्रेटरी सुभाष चंद राणा, जॉइंट सेक्रेटरी शीला देवी, अश्वनी भारद्वाज, मीना देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें