फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में रोडवेज व ट्रैक्टर की भिड़ंत: सवारी उतारने के लिए हाईवे पर रोकी थी बस, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Tue, 22 Sep 2026 12:37 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर काफी देर तक सड़क पर खड़े रहे। इससे हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों को निकलने में परेशानी हुई और यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे स्थित आईटीआई चौक के पास सोमवार देर रात सवारी उतारने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस चालक ने बीच सड़क अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। गनीमत रही कि पीछे कोई भारी वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झज्जर डिपो की किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली रोडवेज बस दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। आईटीआई चौक के पास चालक और परिचालक सवारी उतारने लगे। आरोप है कि सर्विस लेन और सड़क के किनारे जगह होने के बावजूद बस को बीच लेन में ही रोक दिया गया। पीछे चल रहे ट्रैक्टर चालक को अचानक ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिला और वह बस से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का कूलेंट सड़क पर बहने लगा और हेडलाइट समेत अगला हिस्सा टूट गया।

हादसे के बाद चालकों में जमकर तकरार
दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर चालक और स्थानीय लोगों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, रोडवेज चालक का कहना था कि आगे वाहन खड़े थे और उसने इंडिकेटर देकर बस धीमी की थी। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने और नुकसान की भरपाई को लेकर भी विवाद चलता रहा।
विज्ञापन


हाईवे पर लगा जाम, यात्री हुए परेशान
हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर काफी देर तक सड़क पर खड़े रहे। इससे हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों को निकलने में परेशानी हुई और यातायात रेंगता रहा। बाद में बस से यात्रियों को उतारकर अन्य वाहनों से रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर मनमाने ढंग से बसें रोकने पर रोक लगाने और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें