फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच तहसीलों के कलेक्टर रेट छठे दिन भी नहीं तय, तीन में शुरू हुई रजिस्ट्री

विज्ञापन
तहसील में रजिस्ट्री करते कर्मचारी और जानकारी लेते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की पांच तहसील छठे दिन भी यह तय नहीं कर पाई है कि क्षेत्र में बढ़े हुए रेट को लागू करना है या नहीं जबकि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए हैं। सोमवार को केवल तीन तहसीलों के ही कलेक्टर रेट तय होने के बाद रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया। पहले दिन करनाल, घरौंडा और नीलाखेड़ी में कुल 33 रजिस्ट्री हुईं जबकि असंध समेत कुल 42 टोकन लगे थे।
वहीं इंद्री, निसिंग, बल्ला और निगदू उप तहसील में नए कलेक्टर रेट तय नहीं हो पाए। वर्तमान में खरीद और स्थिति के आधार पर प्रशासन ने 70 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। विदित हो कि पहली अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए गए थे। इस पर कमेटी के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हुए थे। जब कमेटी ने सहमति देते हुए हस्ताक्षर किए तो उपायुक्त ने आई हुई आपत्तियों के आधार पर कुछ क्षेत्रों के रेट रिवाइज करने के निर्देश दिए। इस पूरी प्रक्रिया में ही पांच दिनों का समय बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करनाल सहित तीन तहसीलों में नए कलेक्टर रेट तय होने के बाद इन्हें पोर्टल पर अपडेट किया गया। इसके बाद रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो पाया। डीआरओ मनीश यादव का कहना है कि करनाल में नए रेट अपडेट कर दिए हैं, अन्य जगहों के भी तय करके रजिस्ट्री कार्य को जल्द सुचारू किया जाएगा।


इस तहसील में हुई इतनी रजिस्ट्री
तहसील कुल टोकन रजिस्ट्री हुई
असंध 01 0
घरौंडा 11
10
करनाल 12
9
नीलोखेड़ी 18
14
कुल 42
33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें