फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिन भर बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, तीन दिन बाद फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
दिन भर बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, तीन दिन बाद फिर बारिश के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले में सोमवार को सुबह से शाम तक बूंदाबांदी होती रही जिससे ठंड और बढ़ गई। अब शीतलहर बढ़ने की संभावना है। ठंड के मौसम में ये बारिश फसलों के लिए लाभकारी बताई गई है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को फिर से बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ धुंध बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव रविवार रात से शुरू हो गया गया। सोमवार सुबह करीब छह बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो शाम तक चली।
इसके बाद शीतलहर शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम का ये बदलाव आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा।
शीतलहर सेे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी ः जिला प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी में लोगों को हिदायत दी है कि सर्दियों के लिए पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें। ऐसे गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड बिल्कुल न लगे। तंग कपड़े खून के बहाव को रोकते हैं, इनसे बचें। शरीर की गरमाहट बनाए रखने के लिए सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढक कर रखें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी।
बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जो पड़ोसी अकेले रहते हैं, विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें लेकिन रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें।
विज्ञापन

बंद कमरों में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है। शराब का सेवन न करें, यह शरीर की गर्माहट को कम करता है, यह खून की नसों को पतला कर देता है, विशेषकर हाथों से जिसमें हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि सर्दी के दौरान जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद को लेकर अधिकारियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें