फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: और बढ़ेगी ठंड, आज शीत दिवस संभव

Mon, 22 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

जिले में ठंड ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बन सकती है। सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हो सकता है। वहीं 24 और 25 दिसंबर को घना कोहरा छाने के आसार हैं।
रविवार को जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से नीचे दर्ज किए गए, जिससे दिनभर ठंडक का अहसास बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बादल छाए रहने और धूप न निकलने के कारण दिन में भी सर्द हवा का असर बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाता है और धूप नहीं निकलती, तो शीत दिवस की स्थिति बनती है, जो आज करनाल में देखने को मिल सकती है। यानी सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हो सकता है।मौसम अपडेट
विज्ञापन


वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 22 दिसंबर के दिन शीतकालीन संक्रांति वह दिन माना जाता है जब सूर्य पृथ्वी के सबसे दक्षिणी भाग में होता है और यह 21 की रात को या 22 दिसंबर को पड़ती है। इसी कारण पृथ्वी सूर्य से सबसे अधिक दूर झुकी होती है। उत्तरी गोलार्ध में स्थित होने के कारण भारत के अधिकांश स्थानों पर दिन का समय काफी कम हो जाता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 20 से 22 दिसंबर तक एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बनी हुई है। इससे उत्तरी क्षेत्र के मौसम में अचानक बदलाव होगा। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात का तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में बादल छाए रहेंगे। धुंध भी रहेगी। बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

क्रिसमस पर छा सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने के आसार हैं, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। खासकर हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा से बचाव की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें