फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शीतलहर का प्रकोप, दमे के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सर्दी के मौसम में शीतलहर लोगों की दिक्कतें बढ़ाने लगी है, जिससे सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। जहां बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ गई हैं वहीं बच्चे और युवाओं पर भी इसका असर देखा जाने लगा है। कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है।
इसके अलावा दमा, अस्थमा व सांस लेने में दिक्कत से संबंधित मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर न घूमने की सलाह दे रहे हैं। रविवार को भी शीतलहर चलने की संभावना जताई है।े
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि दिन में धूप खिल रही है लेकिन इसके बीच शीतलहर अपना पूरा असर दिखा रही है। शनिवार शाम छह बजे के बाद शीतलहर ने अपना असर दिखाया। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री व न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लगातार ठंड बढ़ जाने के कारण सूर्योदय व सूर्यास्त के समय में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में पहले जहां 1800 के करीब ओपीडी होती थी, वह बढ़कर 2000 के पार चली गई है। इसमें अधिकतर खांसी, जुकाम, गले व सिर में दर्द और वायरल बुखार के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान ः मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सर्दी बढ़ने के साथ धुंध भी होने की संभावना बनी हुई है। इससे रोजमर्रा के कार्यों पर असर देखने को मिलेगा।
रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें