फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में व्यक्ति की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल्याण पेट्रोल पंप घरौंडा के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंड़ा। जीटी रोड पर कोहंड के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अलीपुर खालसा गांव घरौंडा निवासी पवन कुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कल्याण पेट्रोल पंप कोहंड पर कार्य करता है। 24 जून की रात करीब दो बजे जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन एक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया। उसने डिवाइडर पार करके देखा तो हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पंप के वर्कर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें