फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस में महिला के पैरों में सिक्के गिरा 40 हजार चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अज्ञात व्यक्ति ने बस में सवार एक महिला के पैरों के पास सिक्के गिराकर उसके बैग से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। शास्त्री कॉलोनी जाटल रोड पानीपत निवासी नीना रानी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून को वह पानीपत से करनाल बस में आ रही थी। जब वह आंबेडकर चौक के पास पहुंची तो बस के अंदर अज्ञात व्यक्ति ने कुछ सिक्के उसके पैरों के पास गिरा दिए और उसका ध्यान सिक्कों की तरफ चला गया। तभी उक्त व्यक्ति ने उसके बैग में रखे 40 हजार रुपये चुरा लिए। कुछ देर बाद वह बस स्टैंड पर उतरी और बैग चेक किया तो उसके बैग से 40 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें