फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा को लूटा

Wed, 08 Jan 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उगाही कर शहर लौट रहे वृद्ध व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघा कर बदमाशों ने 85 हजार रुपये की नगदी और सोने की दो अंगूठियां छीन लीं। बदमाश वृद्ध को दीवान चंद कॉलोनी के पार्क में अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वृद्ध को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत ठीक नहीं होने पर परिजन शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां अभी तक होश नहीं आया है।

खेड़ा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रामकुमार शर्मा कृषि विभाग से रिटायर्ड हैं। रामकुमार अपने बेटे पवन के साथ हौजरी के काम में सहायता करते हैं। मंगलवार को पवन ने अपने पिता रामकुमार को इंद्री में उगाही के लिए भेजा था।
विज्ञापन


करीब तीन बजे उगाही करने के बाद रामकुमार इंद्री से बस में चले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रात करीब साढ़े आठ बजे रामकुमार दीवान कॉलोनी के पार्क में अचेत अवस्था में पड़े मिले। रामकुमार को देख एक राहगीर ने रामकुमार के मोबाइल से फोन से उसके परिजनों को उनके पार्क में पड़े होने की सूचना दी।

पवन ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे उनके पिता इंद्री से 30 हजार रुपये की उगाही करने के बाद करनाल के लिए बस में बैठे थे। पांच हजार रुपये उनके पास पहले से ही थे। पवन ने बताया कि मंगलवार को 50 हजार रुपये बैंक से निकलवाने के बाद उसके मोबाइल में संदेश भी आया था।
विज्ञापन


उनके पिता के पास करीब 85 हजार रुपये और करीब डेढ़ तोले के सोने की दो अंगूठियां थीं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें