फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के सत्ता में आने पर भ्रष्ट नेता होंगे सलाखों के पीछे

Sat, 02 Nov 2013 11:13 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जनता के मिल रहे समर्थन से हजकां-भाजपा गठबंधन प्रदेश में सत्ता में आते ही भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगा और जनता को स्वच्छ व पारदर्शी शासन मिलेगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र एवं राष्ट्रहित के लिए लोगों को काफी सोच समझकर मतदान करना चाहिए। मतदान के समय सच्चा जनप्रतिनिधि चुनना ही एक अच्छे नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सुथरी छवि वाला और ईमानदार राजनेता ही आपके बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देकर देश व प्रदेश का संपूर्ण विकास कर सकता है। बिश्नोई शनिवार को हरियाणा विजय रथयात्रा के दौरान बाबैन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजकां मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीप सैनी ने की और उनके नेतृत्व में बाबैन क्षेत्र से सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले की अगुवाई में बाबैन पहुंचा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, राकेश कंबोज, भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र खुर्दबन,  बलकार पूंडरी, भाजपा जिलाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, पवन सैनी, हजकां जिलाध्यक्ष बाबा बलदेव सिंह, धर्मबीर डागर, रामधारी शर्मा आदि गठबंधन नेता सवार थे। लोगों ने फूलों की बौछार करके, फूलमालाएं व पगड़ियां पहनाकर, आतिशबाजी छुड़ाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रथ का बाबैन में पहुंचने पर स्वागत किया। युवाओं ने मोटरसाइकिलों व किसानों ने ट्रैक्टरों के काफिले के साथ यात्रा की अगुवानी की।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हुड्डा राज में हरियाणा निरंतर बर्बादी की ओर जा रहा है। नंबर वन हरियाणा का राग अलापने वाले हुड्डा राज में राज्य पर 67 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर से लेकर हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने पर मजबूर हैं।

हत्या, अपहरण, दुष्कर्म की निरंतर बढ़ती घटनाएं कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। व्यापारियों से फिरौती वसूली जा रही है तो किसानों से जमीनें छीनीं जा रही हैं। हजकां मानवाधिकार प्रकोष्ठ के चेयरमैन दीप सैनी ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट हुड्डा सरकार से प्रताड़ित जनता हजकां-भाजपा गठबंधन को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है और अगर उन्हें हरियाणा की बागडोर संभालने का मौका मिला तो प्रदेश में समान विकास, समान व काबिलियत के आधार पर रोजगार दिए जाएंगे तथा प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सुधारकर अमन-चैन तथा भाईचारे का माहौल कायम करके हरियाणा को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा। स्व. चौ. भजनलाल के सपनों को साकार करके आम आदमी की सरकार बनाकर हरियाणा को उन्नति के पथ पर ले जाना ही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर हलका प्रधान कृष्ण शर्मा डीग, गोबिद रामगढ़, सुरेश कश्यप, आर के सैनी, सुनीता सैनी, अश्वनी बन, राजू लाडवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें