फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज व कल बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर

विज्ञापन
 नीट यूजीसी परीक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देश देते डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। एचसीएस और नीट परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए प्रशासन सख्त है। शनिवार, रविवार और 3 मई को जिले के सभी कोचिंग सेंटर, फोटोस्टेट की दुकानें और सार्वजनिक व संस्थानों के वाईफाई बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दृष्टिगत जिला में स्थापित परीक्षा केंद्रों के नजदीक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 लागू रहेगी। इसे लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं।
लघु सचिवालय में डीसी और एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने कोचिंग सेंटर संचालकों की बैठक भी ली। उन्होंने सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को एचपीएससी और यूजीसी की हिदायतों व मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कहीं परीक्षा से संबंधित गलत गतिविधि पाई गई तो कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। एचसीएस और तीन मई को नीट की परीक्षा 26 अप्रैल को है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें