फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांव से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने कोच अनुज

Thu, 22 Jan 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। उचाना गांव के कोच अनुज कुमार अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में दौड़ का अभ्यास करना शुरू किया था। उन्होंने वर्ष 2018 में जिले की गुरु गोरख नाथ वॉटर स्पोर्ट अकादमी से शुरुआत की और वर्ष 2021 प्रदेश स्तर पर कैनोइंग बोट रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अनुज का स्वागत किया और हौसला बढ़ाया। इसके बाद वे गांव में ही बनी खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण देने लगे। वर्ष 2025 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। कोच अनुज ने कहा कि अपने गांव से वह पहले खिलाड़ी है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है। उन्होंने कहा कि वह करीब 50 खिलाड़ियों को खेल का अभ्यास करा रहे हैं। कई खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला और राज्य स्तर पर भी खेल चुके हैं।
- उपलब्धियां
वर्ष 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में स्वर्ण पदक जीता
वर्ष 2024 में प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीता
वर्ष 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में स्वर्ण पदक जीता
वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता

वर्ष 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
वर्ष 2022 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल ड्रैगन बोट रेस में दो रजत पदक जीते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें