फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का जुंडला मंडी में छापा, राइस मिलों में कम मिला 60 हजार क्विंटल धान

विज्ञापन
CM Flying Squad raided in Jundla Mandi, less than 60 thousand quintals of paddy found in rice mills
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को जुंडला अनाज मंडी में छापामारी की। उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में कंप्यूटर व रजिस्टर के रिकॉर्ड कब्जे में लिए। सुबह साढे़ नौ बजे पहुंची छह से सात सदस्यीय टीम ने डीएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में रात 10 बजे के बाद तक भी रिकॉर्ड खंगाला। गड़बड़ी तब सामने आई जब टीम ने मंडी के रिकॉर्ड के आधार पर एक ही फर्म के तीन राइस मिलों में जाकर धान का सत्यापन किया। बताया जा रहा है कि यहां करीब 60 हजार क्विंटल धान नहीं मिला। जबकि मंडी से आउटगोइंग गेटपास जारी किया है। मंडी से राइस मिल के बीच यह धान लापता हो गया। जिससे अब राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल जांच जारी है। दिनभर चली कार्रवाई से मार्केट कमेटी में हड़कंप मचा रहा।
अधिकारियों ने मंडी कार्यालय के साथ मंडी में फड़ों व दुकानों पर भी जांच की। खरीद एजेंसियों के निरीक्षकों से खरीद रिकॉर्ड प्राप्त कर राइस मिलों में जाकर स्टाक सत्यापन किया। डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीएम के आदेश पर छापामारी की जा रही है। जिसमें रात तक गेटपास चेक किए गए हैं, अभी तक तो ज्यादातर गेटपास सही मिले हैं, लेकिन जांच पूरी नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद ही गेटपास की सही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम ने तीन राइस मिलों में पहुंच रिकॉर्ड का स्टाक के साथ मिलान किया है तो वहां धान का स्टाक नहीं मिला। धान के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। फिलहाल बुधराम, केएन व आन्नद राइस मिल के स्टॉक की जांच चल रही है, जो अभी तक कम मिला है। यहां डीएफएससी से संबद्ध 11 व हैफेड तथा अन्य एजेंसियों से संबद्ध भी राइस मिल हैं, उनकी भी जांच की जाएगी।
मंडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राइस मिलों में करीब 60 हजार क्विंटल धान कम मिला है। यदि इसकी कुटाई भी हो गई है तो इसका चावल यहां मौजूद होना चाहिए था। सीसीटीवी चेक करने से पता चला कि आउटगोइंग गेटपास काटा गया है, लोड ट्रक भी मंडी से बाहर निकले हैं, लेकिन मंडी से निकलते ही वह ट्रक राइस मिल पहुंचने के बजाय कहां चले गए, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। धान को मंडी से लेकर राइस मिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कांट्रेक्टर की है, इसलिए इसमें कांट्रेक्टर भी लपेटे में आ सकता है। मंडी प्रशासन की संलिप्तता मिली तो मंडी अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। देर रात जुंडला चौकी प्रभारी विकास ने बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने अभी शिकायत नहीं दी है।
टीम के पहुंचते ही मची अफरातफरी
मंडी में जैसे ही सीएम फ्लाईंग की टीम पहुंची। उसी समय मंडी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कोई भी आढ़ती कमेटी कार्यालय की तरफ जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। टीम ने जब मंडी का दौरा किया तो लोग देखते रह गए। आढ़ती भी तीतर-बीतर होते दिखाई दिए ताकि उनसे टीम कुछ पूछ न ले।
विज्ञापन

हर साल सुर्खियों में रहती है जुंडला मंडी
जुंडला अनाज मंडी फसल खरीद में गड़बड़ियों को लेकर हर साल सुर्खियों में रहती है। प्रत्येक फसली सीजन में मंडी पर सरकारी तंत्र की नजर रहती है। पिछले धान के सीजन में खरीद के दौरान अनियमितताएं बरतने पर मंडी सचिव सहित कुल छह कर्मचारियों को सेवा मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें