करनाल। नीलोखेड़ी के गांव पूजय स्थित शराब ठेके पर एक्सपायरी डेट की शराब बेचने की सूचना पर मंगलवार दोपहर आबकारी विभाग और सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने छापा मारा। जिसमें लाइसेंस तो मिला लेकिन यहां एक्सपायरी डेट की बीयर बरामद हुई है। जिसे जब्त कर लिया गया है।
टीम को शिकायत मिली थी कि ठेके पर एक्सपायरी शराब और बीयर की बिक्री की जा रही है। जिस पर आबकारी विभाग के एईटीओ वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड की टीम को साथ लेकर ठेके पर छापा मारा गया। टीम ने ठेके का स्टॉक चेक किया तो वहां एक्सपायरी डेट की 17 पेटी शराब व कुछ मात्रा में बीयर की बोतलें बरामद हुई। टीम ने ठेके का रिकॉर्ड चेक किया। टीम ने एक्सपायरी शराब और बियर को जब्त किया है। संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जा रही है।