फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 125 गेहूं के कट्टे मिले कम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज स्टाक का मिलान करने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, अभी 125 कट्टे कम बताए जा रहे है:डीएफएससी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुंजपुरा गोदाम पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और विभागीय निरीक्षकों की टीम ने छापा मारा जिसमें करीब 125 गेहूं के कट्टे स्टाॅक में कम मिले हैं। शुक्रवार को इनका मिलान करने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुंजपुरा स्थित गोदाम में पिछले साल करीब 2000 कट्टा गेहूं भंडारित किया गया था। ये गेहूं भारतीय खाद्य निगम को जाना था लेकिन भंडारित गेहूं को बिना किसी सूचना के निकाल लिया गया। इस हेराफेरी की शिकायत के बाद डीएसपी सुशील कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ-साथ एएफएसओ सुभाष चंद्र और खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार को भी शामिल किया। बताया गया कि इसकी देखरेख खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार पर है। टीम ने यहां खाद्य निरीक्षकों की मौजूदगी में भंडारित गेहूं को गिना। गेहूं की गुणवत्ता भी देखी जा रही है। डीएफएससी अनिल कुमार ने बताया कि गोदाम में पिछले साल करीब दो हजार कट्टे में गेहूं रखा है। जिसमें हेराफेरी की शिकायत मिली थी। हालांकि गोदाम में नया गेहूं भी रखा है। जिसका शुक्रवार को भारतीय खाद्य निगम की रिपोर्ट के आधार पर मिलान कराने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आएगी। प्रथम दृष्टया करीब 125 गेहूं के कट्टे पुराने स्टाॅक से कम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें