फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग का छापा, तेल चोरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
घरौंडा क्षेत्र में सीएम उड़नदस्ते के दौरान बरामद सामान कार में रखती पुलिस।
विज्ञापन
घरौंडा। क्षेत्र के कोहंड गुढ़ा मार्ग पर चल रहे तेल चोरी के गोरखधंधे का शुक्रवार को उस समय भंडाफोड़ हो गया, जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने यहां छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से तेल चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यहां से पेट्रोल से भरे चार ड्रम व तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाली पाइप को भी बरामद किया है, हालांकि टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। यह लोग रिफाइनरी से आने वाले डीजल व पेट्रोल के टैंकरों से तेल चोरी कर बेचते थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्त्रस्वार को सीएम फ्लाईंग टीम ने कोहंड गांव के गोशाला रोड पर छापा मारा तो तेल चोरी के धंधे को संचालित कर रहे कुलदीप व मंजीत को पेट्रोल से भरे टैंकर से तेल निकालते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। बताते हैं ये तोल चोरी टैंकर चालकों की मिलीभगत से होती है। टैंकर का ड्राईवर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मौके से पेट्रोल से भरा टैंकर नंबर एचआर 47 ई 1904, चोरी के तेल से भरे चार ड्रम, चोरी में प्रयोग होने वाली पाईप व देशी जुगाड़ को बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि टैंकर ड्राइवर के साथ सांठगांठ से इस काम को अंजाम को दिया जाता है। ये लोग रिफाइनरी से डीजल व पेट्रोल लेकर आने वाले टैंकरों के ड्राइवरों से सेटिंग करते हैं। चोरी के लिए तेल की मात्रा और रेट तय होने के बाद टैंकर चालक अपनी गाड़ी को बताए गए ठिकाने पर लेकर पहुंचता है। चोरी के ठिकाने पर मौजूद कारिंदे टैंकर के ऊपर बने ढक्क्नों की सील हटा कर तेल निकाल लेते हैं और दोबारा ढक्क्नों को बंद कर दिया जाता है।
वर्जन
-गोपनीय सूचना पर सीएम उड़नदस्ते ने टैंकर से तेल चोरी कर रहे दो लोगों को पकड़ा है। ये लोग रिफाइनरी से आए एक टैंकर से पेट्रोल चोरी कर रहे थे। मौके से एक टैंकर, चार ड्रम तेल, पाइप व देशी उपकरण मिले है। टैंकर चालक फरार है, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत सिंह एएसआई घरौंडा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें