फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शोरूम से 5.89 लाख रुपये के कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर मैनेजर पर लगाया आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। असंध स्थित एक कपड़े के शोरूम में लाखों रुपये की चोरी हो गई। शोरूम के एरिया सेल्स मैनेजर ने स्टोर मैनेजर पर कपड़ों की हेराफेरी और गबन का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी कैथल ने बताया कि वह असंध के कपड़ा शोरूम में एरिया सेल्स मैनेजर है। शोरूम के स्टोर मैनेजर सुरेश कुमार निवासी देबन गांव, जिला कैथल के जिम्मे स्टॉक का प्रबंधन था। 10 मई को जब स्टॉक की जांच की गई तो उसमें 316 कपड़ों के पीस नहीं मिले, जिनकी कीमत लगभग 5,89,222 रुपये आंकी गई है। जब पवन कुमार ने इस संबंध में सुरेश कुमार से बात की तो वह अभद्रता से पेश आया और धमकी दी कि जो करना है कर लो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें