फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चीनी मिल में आयोजित होगा सफाई अभियान

Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चीनी मिल के विश्राम गृह में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्लास्टिक मुक्त हरियाणा, पौधारोपण, स्वच्छता शपथ और सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि गत दिवस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों की स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि शुगर मिल के विश्राम गृह में रक्तदान, नि:शुल्क नेत्र जांच सहित कई शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें