फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महाराजा अग्रसेन के जयकारों के साथ निकाली कलशयात्रा

Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
116... घरौंडा अग्रवाल समाज की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत घरौंडा में मंगलवार को अग्रवाल समाज ने कलशयात्रा निकाली। यात्रा मनीराम मंडी स्थित अग्रसेन स्थल से शुरू होकर रेलवे रोड और मंडी दीपचंद होते हुए देवी मंदिर तक पहुंची। सैकड़ों महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए सिर पर कलश उठाएं। वातावरण महाराजा अग्रसेन की जय के नारों से गूंज उठा। सभा के प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि इस बार पहली बार पांच दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है। 24 सितंबर से अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्र भागवत कथा का शुभारंभ होगा। 26 सितंबर को समापन अवसर पर प्रदेश के मंत्री विपुल गोयल महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। संवाद
विज्ञापन

116... घरौंडा अग्रवाल समाज की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें