इंद्री। ब्लॉक में गणतंत्र दिवस समारोह और जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोक निर्माण विभाग सड़कों पर बिखरी रेत, मिट्टी, मलबा और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित करेगा। साथ ही बिजली निगम सड़कों के पास पड़े खंभों, पाइपों व ट्रांसफॉर्मरों के नीचे सफाई करवाएगा। वन विभाग हर्बल पार्क की साफ-सफाई करेगा, जबकि शहर से अवैध होर्डिंग्स व बैनर हटाए जाएंगे। एसडीएम अनिल कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वें अपने कार्यालयों व आसपास की सफाई करवाएं। खंड विकास एवं पंचायत विभाग, नगरपालिका इंद्री, लोक निर्माण, वन, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम व मार्केट कमेटी आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। संवाद