फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में 9 से 2 बजे तक होगी सड़कों की सफाई, कर्मियों को बांटे एरिया

Wed, 23 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मुख्य सड़कों को एकदम साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ आदित्य दहिया ने निगम के पुराने कार्यालय में एकत्रित आउट सोर्सिंग के तहत नाइट स्वीपिंग में लगाए गए युवकों को संबोधित किया और उन्हें एरिया आवंटित किया। प्रत्येक एरिया में सफाई करने वालों की संख्या तय की गई तथा एक-एक युवक का नाम पुकारकर उन्हें आवंटित रूट में ही सफाई करने को कहा गया। निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के चयनित 500 शहरों में करनाल का नाम भी शामिल है, जो हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है।
विज्ञापन


आयुक्त ने बताया कि करनाल में नाइट स्वीपिंग शुरू की गई है। सफाई रात्रि 9 बजे से लेकर 2 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी जनवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत भारत सरकार की एक टीम करनाल में आकर औचक रूप से सफाई को चैक करेगी। आयुक्त ने इस अवसर पर मौजूद ई.ओ. धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक महावीर सिंह और सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा को निर्देश दिए की रात्रि को चालान काटने के लिए सफाई बुक भी तैयार करवा लें। जो दुकानदार लापरवाही से दुकान का कूड़ा-करकट सड़क पर फेंकता है और की गई सफाई को खराब करता है, समझाने से भी नहीं मानता, उसका मौके पर ही चालान काटें।

कमेटी चौक पर पांच कर्मी
आयुक्त ने सफाई करने वालों को रूट अलॉट करते हुए बताया कि 5 आदमी कमेटी चौक से अग्रसेन चैंक तक सफाई करेंगे। कमेटी चौक से एसडी मॉडल स्कूल तक 3 आदमी रहेंगे। कमेटी चौक से ओल्ड सब्जी मंडी रोड से होकर मुगल कैनाल रोड एंट्रंस तक 8 कर्मी रहेंगे। कमेटी चौक से कर्ण गेट मार्केट, एमपी. चौक, चौड़ा बाजार तथा सराफा बाजार में भी 8 आदमी रहेंगे। इसी प्रकार, पुरानी सब्जी मंडी चौक से नेहरू पैलेस, बीएसएनएल ऑफिस रोड़, बाइक मार्केट तथा अस्पताल चौक तक पूरी कुंजपुरा रोड पर 7 कर्मचारी सफाई करेंगे।
विज्ञापन


सदर बाजार में चार कर्मी करेंगे सफाई
इसके अतिरिक्त सदर बाजार में पुलिस चौकी तक 4 कर्मी, राम नगर में मेन रोड़ पर 5 आदमी तथा सेक्टर-13 में भी 5 आदमी सफाई करेंगे। महाराणा प्रताप चौक से मीरा घाटी और नमस्ते चौक तक 7 कर्मी रहेंगे। आईटीआई. चौक से सेक्टर-9 चौक तक की भी सफाई की जाएगी और हांसी चौक से भगवाड़िया गैस एंजेंसी तक 4 कर्मचारी सफाई में रहेंगे। इनके सुपरवाइजर और ठेकेदार प्रतिदिन की गई सफाई को चेक करेंगे। उन्होंने बताया कि ठेके पर लगाए गए आप सभी सफाई वालों में शामिल महिलाओं की ड्यूटी दिन में सफाई करने पर रहेगी। ई.ओ., सफाई निरीक्षक व स्वयं आयुक्त रात 9 बजे से लेकर 2 बजे तक किसी भी समय सफाई को चेक करेंगे। जहां सफाई ठीक नहीं मिली वहां संबंधित सफाई करने वालों का वेतन कटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें