फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाई करने वाली मशीन ही उड़ा रही धूल का गुबार, 264 पर पहुंचा एक्यूआई

Sun, 09 Nov 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल।
शनिवार को शहर की हवा की सेहत और बिगड़ गई। एक्यूआई 264 दर्ज किया गया। वातावरण में धूल और धुएं के कणों की अधिकता को इसका कारण माना जा रहा है। पर्यावरण के जानकारों के अनुसार पराली जलाने और निर्माण होने से धूल और धुएं के कण वातावरण में फैल रहे हैं। ठंड बढ़ने से यह निचली परत में ही रुके रहते हैं। प्रदूषण बढ़ने के बीच नगर निगम की सफाई मशीन के धूल उड़ाने पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए।
शनिवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे इंद्री लाडवा की ओर जाने वाले रास्ते पर इस मशीन से सफाई के दौरान धूल उड़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को कहना था कि मशीन में पानी के छिड़काव की व्यवस्था भी होती है लेकिन निगम की मशीन ऐसा नहीं कर रही थी। ऐसे में धूल बहुत उड़ रही थी। निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा ने कहा कि मशीन का फिल्टर चोक हो गया था। मशीन को ठीक करवाया गया है। अब मशीन सड़कों की सफाई के साथ पानी की बौछारें भी करने का काम करती है। इंद्री लाडवा रोड पर मशीन से पानी का छिड़काव क्यों नहीं हो रहा था, इस बारे में वह जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को 264 तक जा पहुंचा। जोकि एक बेहद खराब श्रेणी में आता है। हवा में पीएम 2.5 का स्तर 268 आंका गया और पीएम 10 की वैल्यू 171 तक दर्ज की गई। जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. कुलबीर ने सलाह दी कि ऐसी हवा में सांस और एलर्जी के मरीजों को काफी परेशानी होती है। गले में खराश, आंखों में जलन और सीने में भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें