करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने बुधवार को तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। कुल 12.75 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से चल रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया।
पहली कार्रवाई घोघड़ीपुर रोड पर हकीकत नगर के सामने लगभग 8 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर की गई। 12 डीपीसी और सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। गिरड़े वाला पीर के पास करीब 1.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान और कच्ची सड़कों को तोड़ा गया।
मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पास करीब 3 एकड़ में बनाई जा रही तीसरी अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया, जिसमें एक निर्माणाधीन मकान और 12 डीपीसी को जमींदोज किया गया।
जिला नगर योजनाकार राहुल सिंगला ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।