मरीजों को समय पर मिलेगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में छह नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, इससे अब मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। लंबे समय से लेबर रूम, इमरजेंसी और ओपीडी जैसी अहम यूनिटों में डॉक्टरों की कमी थी।
नागरिक अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि इन छह डॉक्टरों में एक माइक्रोबायोलोजिस्ट और पांच एमबीबीएस हैं। इनमें डॉ. कमल मलिक, डॉ. नैंसी, डॉ. विक्रम, डॉ. मोहित शामिल हैं। सभी को लेबर रूम और इमरजेंसी जैसी यूनिटों में तैनात किया गया है। जबकि डॉ. जिया को विशेष रूप से नेत्र रोग ओपीडी में ओरिएंटेशन के लिए लगाया है। ये सभी 15 से 20 दिन यहीं रहेंगे। इस दौरान डॉक्टरों को अस्पताल के सभी विभागों की कार्यप्रणाली, मरीजों से व्यवहार, आपात स्थितियों में निर्णय लेने की प्रक्रिया और प्रशासनिक तंत्र की जानकारी दी जा रही है। इसके बाद इन्हें स्थायी - माइक्रोबायोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. पारूल को नियुक्त किया गया है।
नई नियुक्तियों से अस्पताल की कार्यक्षमता में इजाफा होगा। मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा, इमरजेंसी में रिस्पांस टाइम घटेगा और डॉक्टरों पर काम का दबाव संतुलित होगा। अस्पताल में और भी कई पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है।
- जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल, जिला नागरिक अस्पताल