फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली चोरी में सिविल कोर्ट का फैसला निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली चोरी के आरोप में लगाए गए 5.04 लाख रुपये के जुर्माने को चुनौती देने वाले उपभोक्ता को अदालत से झटका लगा है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलजा गुप्ता की अदालत ने बिजली निगम की अपील स्वीकार करते हुए निचली अदालत का फैसला निरस्त कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी और आकलन से जुड़े मामलों में सिविल कोर्ट को सुनवाई का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों के लिए बिजली अधिनियम में अलग अपीलीय व्यवस्था निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अदालत के फैसले के अनुसार, मामला असंध के गांव सालवन निवासी नरेश कुमार से जुड़ा है। गांव दुपेड़ी में इंटरलॉकिंग टाइल्स की फैक्टरी में उनके नाम पर बिजली कनेक्शन है। शिकायत के अनुसार, 11 मार्च 2019 को फैक्टरी पहुंचने पर बिजली मीटर जला हुआ मिला। इसके बाद उनकी शिकायत पर निगम ने पुराना मीटर हटाकर नया लगा दिया।
आरोप था कि नया मीटर लगाने के बाद कर्मचारियों ने उससे 20 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर बिजली चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद निगम की ओर से पांच जुलाई 2019 को दो नोटिस जारी कर 3,54,340 रुपये बिजली चोरी के आकलन और 1.50 लाख रुपये कंपाउंडिंग के रूप में जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने इन नोटिसों को चुनौती देते हुए असंध की अदालत में सिविल केस दायर किया। उनका कहना था कि मीटर पहले से जला हुआ था और उन्होंने बिजली चोरी नहीं की। दूसरी ओर निगम ने दावा किया कि मीटर को जानबूझकर जलाया गया। निगम ने इसके समर्थन में मीटर एंड टेस्टिंग लैब की जांच रिपोर्ट भी पेश की थी। दो जनवरी 2023 को निचली अदालत ने नरेश के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उसका केस डिक्री कर दिया था।
सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(2) के अनुसार, जब किसी सिविल केस का फैसला आता है, तो डिक्री उस फैसले का आधिकारिक दस्तावेज होती है जिसमें दी गई राहत (जैसे पैसे की वसूली या संपत्ति का कब्जा) स्पष्ट रूप से दर्ज होती है
हाईकोर्ट के फैसलों को बनाया आधार
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ बिजली निगम ने अपील दायर की। एडीजे अदालत ने सुनवाई के दौरान बिजली अधिनियम की धारा 145 और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला दिया। अदालत ने कहा कि धारा 126, 127 और 135 से 140 सहित अधिनियम के तहत आने वाले मामलों में सिविल कोर्ट का अधिकार क्षेत्र प्रतिबंधित है। यदि निगम के नोटिस या जांच रिपोर्ट में कोई खामी है तो उपभोक्ता धारा 127 के तहत निर्धारित अपीलीय व्यवस्था का सहारा ले सकता है। सांविधानिक प्रावधानों के तहत हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें