निसिंग नगर खेड़ा सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
निसिंग। नगरखेड़ा सेवा समीति की ओर से शहरवासियों के सहयोग से नगरखेड़ा पर हर वर्ष की भांति होने वाले हवन व भंडारे के उपलक्ष्य में कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से प्रारंभ कर मुख्य बाजार से होते हुए शहर की परिक्रमा करवाई गई। श्रद्धाओं ने फूलों से सजी पालकी के समक्ष झाडू लगाकर सफाई की। सैंकडों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर परिक्रमा की। यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमे। शोभायात्रा में श्रीराम सीता, भगवान शिव व हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकिया निकाली गई। समीति प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि रविवार को हवन के बाद भंडारा का आयोजन होगा। संवाद