फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कबड्डी में चुलकाना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। बल्ला युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहला मुकाबला गुरुकुल खेड़ा व चुलकाना धाम के बीच खेला गया जिसमें चुलकाना ने बाजी मारी। चुलकाना धाम टीम ने 21 अंक अर्जित करके गुरुकुल खेड़ा टीम को नौ अंकों से हराकर मात्र 12 अंकों पर समेट दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरा मैच खंडरा व फफड़ाना टीम के बीच खेला गया जिसमें खंडरा टीम ने 10 अंकों से मैच जीत लिया। टिंडाना व नौल्था के बीच खेले गए मैच में नौल्था की टीम ने 21 अंक हासिल किए जबकि टिंडाना की टीम मात्र नौ अंक लेकर सिमट गई। गोलाखेड़ा व नौल्था स्कूल के बीच हुए मुकाबले में गोलाखेड़ा की टीम ने सात अंकों के अंतर से मैच जीत लिया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ घरौंडा प्रधान मास्टर जोगिंदर मान ने किया। मास्टर जोगिंदर मान ने कहा कि हम विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े, जिससे भविष्य में एक महान खिलाड़ी बन सके। उन्होंने युवा स्पोर्ट्स क्लब को 21 हजार रुपए की सहायतार्थ राशि भेंट की । इस अवसर पर आयोजक कमेटी के सदस्य दीपक फौजी, सुभाष मान, ठेकेदार नरेंद्र मान, कुलदीप मान, डॉ रविंद्र कंबोज, मनजीत कुंडू मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें