फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार हत्याकांड : फैक्टरी की सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्यारों का सुराग नहीं, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के बाड़ी माजरा गधौली माजरी स्थित श्री राधे वुड्स फैक्टरी के चौकीदार राहुल की हत्यारों का पुलिस तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि हत्यारों की तलाश में सीआईए, सदर थाना समेत कई पुलिस टीमें लगी हुई है लेकिन पुलिस आरोपियों का पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई।
अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि राहुल तीन माह पहले ही अपने भाई रूपक के बदले फैक्टरी में चौकीदार लगा था। होली के दिन फैक्टरी में कार्य करने वाले मजदूरों के साथ ही उसका झगड़ा हुआ था लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि रात को किसने उसकी हत्या की। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फैक्टरी की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लग पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर काॅलोनी निवासी कमल किशोर लुथरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बाडी माजरा गधौली माजरी में श्री राधे वुड्स के नाम से प्लाईवुड फैक्टरी है। फैक्टरी में बिहार के जिला मधुबनी के गांव सन्ना पट्टी निवासी रूपक चौकीदार के पद पर नौकरी करता था। करीब तीन माह पहले रूपक अपने भाई 22 वर्षीय राहुल को उसके पास छोड़कर बिहार चला गया था। अब राहुल फैक्टरी में रात की चौकीदारी कर रहा था। होली पर फैक्टरी की छुट्टी होने पर राहुल अपने दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए चला गया था। सोमवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे उसका खून से लथपथ शव फैक्टरी के पास ही सड़क पर पड़ा मिला। मुंह व सिर पर ईंट से वार किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें