फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीडीपीओ कार्यालय के चौकीदार ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंड़ा। बीडीपीओ कार्यालय के चौकीदार ने एक घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने चौकीदार के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड नंबर चार निवासी अनुज ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उनकी गली में तीन-चार दिन से एक गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी में प्रतिदिन बीडीपीओ ऑफिस के चौकीदार के पास कुछ लोग आते थे और शराब व स्मैक का नशा करते हैं। शाम के समय महिलाएं गली में सैर करती हैं और वे उस समय बीडीपीओ ऑफिस में शराब पीकर और हुड़दंग करते हैं। इसके बारे में चौकीदार शंकर को ऐसा न करने को कहा था, लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 25 मार्च को वह दुकान बंद कर घर के अंदर जा रहा था तो शंकर और चार-पांच अन्य व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर ईंट व डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें