फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चीन के मांझे ने चीरा होमगार्ड का चेहरा, महिला के पैर की कटी नस

Wed, 28 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पतंग के मांझे से आंख पर रुमाल रखता होम गार्ड अमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिलेभर में चीन के मांझे की बिक्री बेरोकटोक हो रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। 24 जनवरी को चीन के मांझे ने बाइक पर जा रहे होमगार्ड अमित शर्मा का चेहरा चीर दिया। उनकी आंख के ऊपर आठ टांके आए हैं। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था और बाइक की गति भी कम थी, ऐसे में कुछ बचाव हो गया। उसी दिन शाम को रामनगर में घर के बाहर सैर कर रही बुजुर्ग महिला संतोष की टांग की नस कट गई। इससे पहले भी मांझे से घायल कई लोग अस्पताल में आ चुके हैं।
बसंत विहार निवासी घायल होमगार्ड अमित शर्मा (50 वर्ष) ने बताया कि उनकी डयूटी सेक्टर-4 पुलिस चौकी में है। 24 जनवरी की शाम को डयूटी खत्म करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। सेक्टर-6 स्थित फ्लाईओवर पर अचानक सड़क पर फैला चाइनीज मांझा उनके हेलमेट में उलझ गया। उन्होंने तुंरत हेलमेट उतारा। इसी दौरान तेजधार मांझे ने उनके चेहरे को चीर दिया।
विज्ञापन

अमित शर्मा ने बताया कि उनकी बाइक की रफ्तार 20 से 25 की थी। अगर बाइक की रफ्तार तेज होती तो जान को भी खतरा हो सकता था। उन्होंने बेटी को फोन कर बुलाया। बेटी उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। होमगार्ड जवान अमित शर्मा ने बताया कि उनके पीछे आ रहे एक अन्य बाइक सवार भी उसी मांझे में उलझ गया था। होमगार्ड को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
24 जनवरी को रामनगर निवासी बुजुर्ग महिला संतोष घर के बाहर सैर कर रही थीं। उनके पैर में मांझा उलझ गया। पैर निकालने का प्रयास किया। डोर इतनी तेजधार थी की पहले उनकी जुराब को काटा और बाद में पैर की नस काट दी। परिवार के लोगों ने उनको निजी अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन हुआ। अभी भी बुजुर्ग महिला अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

-
बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की मांग

शहरवासी सचिन, जोगिंद्र सिंह, तरसेम चंद, जयभगवान सहित अन्य ने चीन के मांझे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की है। घायल होमगार्ड अमित शर्मा ने मांग रखी कि जिन दुकानों पर ये मांझा बिक रहा है, वहां से कब्जे में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें