करनाल। एसडी गर्ल्स स्कूल में दिवाली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, मेद्यनाथ, कुंभकर्ण और हनुमान बन रामलीला का सुंदर मंचन किया, जिसे देख वहां बैठे सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों के साथ बीएड काॅलेज की शिक्षिकाओं ने भी सुंदर रंगोली बनाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल कीर्ती शर्मा ने सभी को दिवाली की बधाई दी और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संवाद