विजेता बच्चों के साथ द होलिस्टिक लर्निंग हब । संस्थान
करनाल।
नोएडा में राष्ट्रीय स्तर की क्यूबिंग प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के 13 बच्चों ने शानदार जीत दर्ज की। मेहता, रायशा चौधरी, दिव्यम चौधरी, रयानवीर अरोड़ा, सानवी सचदेवा, मायशा गोयल, आएरा गोयल, अव्यान गोयल, सर्वस्व आर्या, अवीर जिंदल, वेदांक जैन, आधवी अग्रवाल और धृति भारद्वाज पुरस्कार जीता। आई शाइन द होलिस्टिक लर्निंग के संचालक आदित्य भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को नई चुनौतियां स्वीकार करने प्रेरित करती हैं। संवाद