करनाल। हरियाणा पत्रकार संघ ने शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक विजेता मानसी को सम्मानित किया। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधायक जगमोहन आनंद ने मानसी को सम्मानित करते हुए 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री को भी मानसी के कांस्य पदक जीतने की जानकारी देंगे और प्रयास करेंगे कि उन्हें सरकारी स्तर पर क्या सहयोग किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष केबी पंडित व जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रिंस ने की। संवाद